Categories: hindiUttarakhand

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन आज से, इस बार पृष्ठभूमि का शपथपत्र देना भी होगा अनिवार्य – Uttarakhand

Nomination for municipal elections starts today, this time giving background affidavit will also be mandatoryइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: राज्य के 100 नगर निकायों में चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों ने संबंधित निकायों में नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 27 से 30 दिसंबर की शाम पांच बजे तक नामांकन खरीदे और जमा कराए जा सकेंगे। नामांकन पत्र के साथ कर्मचारियों को इस बार अपनी पृष्ठभूमि संबंधी शपथपत्र भी देना होगा। इसमें उन्हें अपनी शिक्षा से लेकर आपराधिक मामलों की भी जानकारी देनी होगी।इसी जानकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से प्रसारित किया जाएगा, ताकि मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा।इसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 23 जनवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। निकाय चुनाव में खर्च संबंधी शपथपत्र भी देना होगा।चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। खर्च की निगरानी के लिए प्रत्येक जिलाधिकारी के स्तर से भी सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ऋषिकेश में नकली लेबल लगी शराब की 10 पेटियां बरामद, मेरठ का युवक गिरफ्तार –

ऋषिकेश। शादियों और पार्टियों के सीजन में अवैध शराब खपाने की तैयारी कर रहे एक…

55 minutes ago

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन

वनाग्नि की रोकथाम, कार्बन फाइनेंस और पर्यावरण संरक्षण के जरिए ग्रामीण समुदायों की आजीविका सुदृढ़…

1 hour ago

अंकिता भंडारी प्रकरण: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग –

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।…

4 hours ago

CM Dhami flags in ICG team after successful summit of Mount Mukut

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 12 Oct: Marking a historic leap from maritime security to…

8 hours ago