Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन में BJP को जारी नोटिस, यह थी वजह – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)चम्पावत। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने भाजपा चम्पावत को नोटिस जारी किया है। एआरओ ने नोटिस में स्पष्टीकरण भी मांगा। 24 घंटे के भीतर पत्र के जवाब में भाजपा की ओर से एआरओ को स्पष्टीकरण सौंप दिया गया है। लोकसभा चुनाव को लेकर 16 मार्च को राज्य में सफल निर्वाचन के लिए आचार संहिता लगा दी गई थी। इसके बाद जिला निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिक एमसीएमसी कक्ष से लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रहे हैं।बीते दिन मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी ने चम्पावत भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं को आचार संहिता के दौरान लोगों को सरकारी कैलेंडर और राजनीतिक प्रचार करते ट्रैस किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ कैलेंडर बांटे बल्कि इससे संबंधित फोटो भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिए।जिसे बाद में उन्होंने हटा दिया। एमसीएमसी नोडल की संस्तुति के बाद एआरओ चम्पावत ने भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों को नोटिस भेज जवाब तलब किया। भाजपा ने पत्र का स्पष्टीकरण एआरओ को सौंप दिया है। जिसमें उन्होंने भूलवश ऐसा होने की बातें कही हैं। सरकारी कैलेंडर बांटने के बाद इससे संबंधित फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट किए गए थे। इसी संबंध में भाजपा को नोटिस जारी किया गया है। इसका जवाब भी भाजपा ने पत्र के माध्यम से हमें दिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

35 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

55 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago