बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी ! दो चरणों मे होंगे चुनाव – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार जिले को छोड़ प्रदेश के अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना जारी हो चुकी है, आज दोपहर राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी,साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेज दिया ।
ऐसे में पंचायती राज्य सचिव की ओर से चुनावी अधिसूचना 21 जून को जारी होने के बाद अब जिला निर्वाचन अधिकारी 23 जून को चुनाव की सूचना जारी करेंगे।
वर्तमानव जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे, साथ ही 19 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी ।
राज्य निर्वाचन की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के बाद प्रदेश के पंचायतों में मतगणना समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
-वर्तमान में उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव होने तय हुए है , जिसके तहत 89 विकासखंडों और 7499 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे।
– 12 जिलों में 66 हजार 418 पदों पर चुनाव होने हैं, जिसमें से सदस्य ग्राम पंचायत के 55 हजार 587 पद,
प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 पद, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 पद और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होने हैं।
हरिद्वार जिला छोड़ प्रदेश के कुल 66 हजार 418 पदों पर चुनावी कार्यक्रम⤵️
21 जून को पंचायत चुनाव की अधिसूचना हुई जारी।
-25 जून से 28 जून 2025 तक सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया चलेगी।
-29 जून से एक जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
-2 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 तक नाम वापसी की तिथि रखी गई है।
-दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव होंगे।
-पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 3 जुलाई को किया जाएगा।
-पहले चरण का मतदान 10 जुलाई को होगा।
-दुसरे चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 8 जुलाई को किया जाएगा।
-पहले चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा।
-दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना एक साथ 19 जुलाई को होगी।




Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

26 minutes ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

1 hour ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

6 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

11 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

11 hours ago