11 कत्ल सहित 27 मुकदमों में वांछित कुख्यात अपराधी लक्ष्मण झूला ऋषिकेश से गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देवभूमि उत्तराखंड अपराधियों को घूमने फिरने और छुपने का सुरक्षित ठिकाना नजर आता है । क्योंकि यहाँ की भौगोलिक बनावट , शांति और लोगों का सरल स्वभाव किसी अपराधी के लिए बहुत आरामदायक है ।
ऋषिकेश – 27 मुकदमों में हत्या, लूट, रंगदारी, बलवा आदि के अपराधों में वांछित कुख्यात अपराधी लक्ष्मण झूला क्षेत्र में अपने परिवार के साथ ठहरा था जहाँ से उसे गिरफ्तार किया गया ।6 सितंबर 2024 को बिहार राज्य एसटीएफ द्वारा देहरादून एसटीएफ को सूचना दी गयी कि “थाना रानी तलब, पटना थाने के बाहर ही एक खनन व्यवसायी को गोली मारकर हत्या के आरोप में वांछित 2 लाख का ईनामी अपराधी रंजीत चौधरी पुत्र स्वर्गीय रामाधार चौधरी निवासी बेलापुर थाना उदवंत नगर जिला बिहार लक्ष्मण झूला क्षेत्र में ठहरा है ।सूचना पर थाना लक्ष्मण झूला, जनपद पौड़ी क्षेत्र से देर रात में उत्तराखंड एसटीएफ और थाना लक्षमझुला जनपद पौड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया ।यह अपराधी लक्ष्मण झूला क्षेत्र में एक होटल में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ठहरा हुआ था।
इस कुख्यात अपराधी के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड राज्य में करीब 27 मुकदमे पंजीकृत हैं, जिसमें से 11 रंजिशन हत्या, सुपारी लेकर हत्या और शेष 16 मुकदमें लूट,रंगदारी, फिरौती, हत्या का प्रयास और बलवा के पंजीकृत है ।
इस अपराधी ने बताया कि वह 12 वीं पास है। उसके गांव में उनके परिवार की रंजिश हो गयी थी, जिसके कारण से उसके भाई और पिता की हत्या हो गयी थी जिस पर उसके द्वारा अपने पिता और भाई की हत्या में शामिल लोंगों की पहले हत्या की गयी और फिर अन्य लोगों की हत्या पैसंे लेकर करने लगा। उसके पश्चात अपने जनपद भोजपुर और पड़ोसी राज्य झारखण्ड में भी खनन के काम करने लगा। खनन के व्यवसाय में कई लोंगो की हत्या की और कई के हत्या करने का प्रयास किया ।इसके अलावा रंगदारी और फिरौती के लिये अपहरण भी करता रहा है ।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दिल्ली में CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, सांसद अनिल बलूनी भी रहे साथ – myuttarakhandnews.com

  अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अंकिता के…

2 hours ago

कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 17 और 18 अक्टूबर को इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

2 hours ago

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

विकास कार्यों को गति देने का आह्वान देहरादून। जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी)…

3 hours ago

Sathya Sai Seva Organisation to Organise Mega Free Heart Health Camp in Dehradun on November 1 –

 Dehradun: The Sathya Sai Seva Organisation Uttarakhand will organise a Mega Free Heart Health Screening…

3 hours ago

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती पर दो दिवसीय राजकीय मेले…

3 hours ago