अब यहां हुआ भीषण सडक हादसा,चार की मौत, 5 गंभीर घायल
रूडकी के मंगलौर मंडी के पास मेरठ से आ रही बारात से भरी हुई स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकरा जाने के कारण भीषण सडक हादसा हो गया। जिसमें चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। तथा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो का निजि व सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना देर रात की है। बारात मेरठ से रुड़की जा रही थी।
दरअसल मेरठ मे थाना दौराला के गांव इख्तारपुर निवासी मनीष पुत्र बृजेश की बारात रुड़की के चांदपुरी में आ रही थी। देर रात्रि जब बारात से भरी हुई स्कॉर्पियो मंगलौर हाईवे के मंडी के निकट पहुंची तो स्कॉर्पियो नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिस कारण स्कॉर्पियो पलट गई। स्कॉर्पियो पलट जाने के कारण उसमें बैठे चार लोगों की मौत हो गई तथा करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। सूचना पर एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने अस्पताल व मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…