बदरीनाथ धाम में अब बिना अनुमति धार्मिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध, मांस व झोपड़ी पर भी सख्ती – myuttarakhandnews.com

बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में अब नगर पंचायत की अनुमति के बिना भागवत कथा, भंडारा और अन्य विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। इसके लिए पंचायत से ऑनलाइन या ऑफलाइन अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर पंचायत ने बदरीनाथ क्षेत्र में मांस के परिवहन और उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा झुग्गी और अस्थाई आवास बनाने से पहले भी अनुमति लेना जरूरी होगा। इन नियमों के लिए पंचायत ने तीन उपविधियां (बॉयलॉज) तैयार की हैं, जिन्हें आपत्तियों और सुझावों के बाद गजट नोटिफिकेशन के लिए रुड़की भेजा गया है।
नई उपविधियां और यूजर चार्ज
तीन उपविधियों के तहत अब व्यवस्था तय की गई है:
मांसाहार परिवहन एवं उपयोग प्रतिबंध उपविधि 2026 – मांस लाने और उपयोग करने पर रोक।
झोपड़ी, अस्थाई आवास नियंत्रण एवं स्वच्छता उपविधि – झोपड़ी/अस्थाई आवास बनाने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य और नियमित शौचालय निर्माण करना आवश्यक।
भंडारा, भागवत एवं विशेष कार्यक्रम नियंत्रण उपविधि – धार्मिक कार्यक्रम के लिए अनुमति के साथ यूजर चार्ज की व्यवस्था।
ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि गजट नोटिफिकेशन होने के बाद उपविधियां लागू कर दी जाएंगी। नगर पंचायत बदरीनाथ के कार्यकारी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि पिछले वर्षों में कुछ मजदूर मांस के साथ पकड़े गए थे, अब इस पर पूर्ण रोक रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि झोपड़ी और अस्थाई आवास के निर्माण के लिए अनुमति लेना और स्वच्छता का ध्यान रखना अनिवार्य होगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

7 minutes ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

8 minutes ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

8 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

11 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

11 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

11 hours ago