Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ‘देवभूमि परिवार आईडी’, क्या होंगे लाभ? – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ की शुरुआत कर दी है। इस पोर्टल के माध्यम से हर परिवार को एक विशिष्ट ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी, जिससे नागरिकों को बार-बार दस्तावेज जमा करने और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाना आसान होगा और सेवाओं में पारदर्शिता आएगी।
विकसित उत्तराखंड विजन-2047 भी जारीउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ की शुरुआत करने के साथ ही ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ भी जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि देवभूमि परिवार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद हर परिवार को एक ‘देवभूमि परिवार आईडी’ दी जाएगी जिससे नागरिकों को बार-बार दस्तावेज जमा करने या अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा।
पात्र लाभार्थियों की पहचान करना होगा आसानइस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि इसके जरिए परिवारों और उनके सदस्यों की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध होगी। इससे सरकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान करना आसान होगा। इस पहल से योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। इतना ही नहीं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। ये दोनों पहलें सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास के लिए एक स्पष्ट दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिलेगा छुटकारासीएम धामी ने कहा कि नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अक्सर बार-बार वही दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ के जरिए इन चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। प्रमुख सचिव (योजना) आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि इस पोर्टल से योजनाओं की निगरानी करने और सरकारी संसाधनों के आवंटन के लिए बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।
क्या होंगे लाभ?1- नागरिकों को बार-बार दस्तावेज जमा करने से मिलेगा छुटकारा।
2- अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से भी मिलेगी निजात।
3- परिवारों की जानकारी एक ही जगह पर होगी उपलब्ध।
4- योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान करना होगा आसान।
5- विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मिलेगी मदद।
6- योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मिलेगी मदद।
7- सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचाने में भी होगी आसानी।
‘देवभूमि परिवार प्राधिकरण’ बनाने का प्रस्तावप्रमुख सचिव (योजना) आर. मीनाक्षी सुंदरम ने आगे यह भी कहा कि ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ के प्रभावी संचालन के लिए राज्य स्तर पर ‘देवभूमि परिवार प्राधिकरण’ बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें जिला स्तर पर ‘जिला देवभूमि परिवार अधिकारी’ की नियुक्ति किए जाने का प्रस्ताव है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लिए दीर्घकालिक लक्ष्य तय किए गए हैं। इनकी निगरानी लगभग 440 संकेतकों के जरिए की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…

7 minutes ago

Opposition rally a gathering of rejected parties: Mahendra Bhatt

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…

1 hour ago

Rescue continues as 8 trekkers still stranded on Kedartal Trek

my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…

1 hour ago

81 illegal structures razed in Ramnagar forest land, hunt on for alleged land mafia Tahir Mulla

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Nainital, 31 Oct: In one of the…

1 hour ago

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का CM आवास कूच, दिवाली को काले दिवस के रूप में मनाने का ऐलान – myuttarakhandnews.com

देहरादून ; देहरादून में मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार…

2 hours ago

CM participates in ‘Run For Unity’ event in Doon, announces sports clubs in every Gram Panchaya

my uttarakhand news Bureau Srinagar (Pauri), 31 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today inaugurated…

2 hours ago