Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: जिले के न्यू कैंट रोड़ स्थित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय में सैनिक आश्रितों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं को लेकर पूर्व सैनिक संगठनों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया. दरअसल शहीदों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की राशि को बढ़ाकर पहले 50 लाख रुपए किया गया और अब इसमें सैनिक पुनर्वास संस्था के माध्यम से 10 लाख रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे. यानी कुल 60 लाख रुपए शहीद के परिजनों को मिलेंगे.शहीदों के परिजनों को मिलेंगे 60 लाख रुपए: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लंबे समय से पूर्व सैनिकों द्वारा यह मांग की जा रही थी. जिसके बाद मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश हित और सैन्यहित में यह बड़ी घोषणा की गई. उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को मिलने वाली धनराशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया गया है. साथ ही शहीदों को 10 लाख अतिरिक्त सैनिक पुनर्वास संस्था के माध्यम से मिलेंगे. इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक की मृत्यु के समय सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु 10 हजार वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने की भी व्यवस्था की गई है.11 अगस्त को आयोजित होगा आभार कार्यक्रम: गणेश जोशी ने कहा मैं अगर फौज का सिपाही नहीं होता, तो विधायक और मंत्री भी नहीं होता. एक सैनिक होने के नाते मैं सैनिकों की पीड़ा को समझ सकता हूं और जब भी सैनिकों के कार्यक्रम में जाता हूं तो यह महसूस करता हूं कि जैसे अपने परिवार के बीच हूं. उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को पूर्व सैनिकों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान और आभार के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…