जी हां जैसे कि आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर यूट्यूब से उत्तराखंड का सबसे फेमस गाना गुलाबी सरारा यूटुब से हटने की खबर मिली है हर कोई आश्चर्यचकित है ।इंदर आर्य द्वारा गाये इस गाने पर 140 मिलियन व्यूज़ हो चुके थे । करीब 40 मिलियन रील्स इस गाने पर अभी तक बन चुकी है । इस गाने पर रील्स बनाने वालों में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी से लेकर देश विदेश के कई कलाकारों भी शामिल है । इस गाने को अब तक के उत्तराखंड गीत संगीत के जगत में सबसे फेमस गाना माना जा रहा था । इंद्र आर्य ने बताया कि चंदा नामक कोई यूट्यूब चैनल है जिसने इस गाने पर अपना कॉपीराइट जाहिर किया है , उनका कहना है कि उत्तराखंड के कोई पुराने सुप्रसिद्ध गायक है उनके गाने की धुन से इस गाने की धुन मिलती है ।साथ मे इंद्र आर्य ने ये भी जोड़ा की उत्तराखंड में लगभग सभी गानों की धुन मिलती है ,पूर्व में भी उनके एक अन्य गाने पर कॉपीराइट डाल जबर्दस्ती अपना नाम गाने से जुड़वाया गया था और इस गाने से कॉपीराइट हटाने के लिये भी गाने में से 50% हिस्सेदारी मांगी जा रही है ।यूट्यूब ने भी फिलहाल कॉपीराइट इशू बता कर यह गाना ” यंग उत्तराखंड ग्रुप” के ऑफिसियल पेज से हटा दिया है ,अब देखते हैं कि क्या इस गाने का कॉपीराइट दोबारा मिल पाएगा या फिर यूट्यूब अपनी पॉलिसी के कारण इस गाने को परमानेंटली हटा देगा । जो भी होगा उत्तराखंड गीत संगीत जगत के लिये यह शुभ संकेत तो नहीं ।
Post Views: 26
Post navigation
देहरादून, : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…
लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Accusing the Congress party and the INDI alliance partners of…
लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के…
उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण…
रामनगर– शासन के निर्देशानुसार डिग्री कॉलेज रामनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना…