Categories: hindiUttarakhand

अब उत्तराखंड के इस हॉस्पिटल में भी आयुष्मान कार्ड से होगा इलाज, मिलेंगी ये सुविधाएं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: आयुष्मान कार्ड उन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं, जिनकी आय कम है यानि गरीब वर्ग के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बेहद ही लाभदायक है. यह देशभर के अस्पताल में फ्री इलाज की सुविधा प्रदान करता है, जहां कुछ निजी अस्पताल आज भी आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं करते. वहीं हरिद्वार के एक सेवा संस्थान मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड की सेवाएं शुरू होने से लाभ मिलेगा. उत्तराखंड समेत देश के कई बड़े हॉस्पिटल ऐसे हैं, जहां आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं होता, लेकिन हरिद्वार के मल्टी स्पेशलिस्ट रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में आयुष्मान कार्ड की सेवाएं शुरू होने से गरीब लोगों को लाभ मिलेगा. इसका इंतजार कई सालों से हो रहा था.
गरीब लोगों के लिए बेहतर सुविधाइसकी अधिक जानकारी देते हुए समाज सेवी और कनखल क्षेत्र में पार्षद भूपेंद्र कुमार बताते हैं कि रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में कई सालों से आयुष्मान कार्ड से इलाज होने की मांग की जा रही थी. क्षेत्र के लोग इस अस्पताल में इलाज कराने के लिए आते हैं. अधिकतर लोग गरीब वर्ग के हैं, इसलिए उनका इलाज आयुष्मान कार्ड से हो सके, इसके लिए करीब 4 महीने पहले उत्तराखंड सरकार को एक लेटर इस उद्देश्य से दिया गया था कि रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम को भी आयुष्मान पैनल से जोड़ा जाए, जिससे यहां आने वाले लोगों को लाभ मिल सके.
सरकार ने इस पर ध्यान देते हुए अस्पताल को आयुष्मान कार्ड के पैनल से जोड़ दिया है, जिससे आसपास के क्षेत्र और नजीबाबाद, बिजनौर आदि क्षेत्रों से आने वाले गरीब लोगों का इलाज मुक्त हो सकेगा. हरिद्वार वासियों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में सस्ती दरों पर इलाज होता है. वहां अब आयुष्मान कार्ड से कई बीमारियों का इलाज होगा.
कई बीमारियों का सफल इलाजरामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम हरिद्वार की उपनगरी कनखल में स्थित एक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल है. इस अस्पताल में हृदय संबंधी रोग के साथ कई बीमारियों का सफल इलाज आधुनिक उपकरणों से किया जाता है. अन्य अस्पताल की तुलना में यहां पर इलाज सस्ती दरों पर होता है. हरिद्वार का यह हॉस्पिटल मानवतावादी और प्रतिष्ठित संस्थान है, जो अपनी सस्ती सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है. इस अस्पताल में पिछले कई सालों से आयुष्मान कार्ड धारकों की ओर से मांग की जा रही थी. क्षेत्रीय जनता को इसका काफी फायदा मिलेगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

2 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

2 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

3 hours ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

14 hours ago