Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के अब रिंकू बने रातों-रात करोड़पति , ड्रीम 11 में ऐसे चमकी किस्मत – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लाखों युवा dream11 में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और जिनमें भाग्यशाली करोड़पति भी बन चुके हैं। इन भाग्यशाली युवाओं में उत्तराखण्ड के एक और युवा का नाम सामने आया है। बीते रोज चेन्नई सुपरकिंग्स एवं कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेले गए मैच में उत्तराखंड के एक और युवक की किस्मत चमक गई है। हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील के दैडा गांव के रहने वाले प्रमोद उर्फ रिंकू नेगी की, जिन्होंने बीते रोज आयोजित हुए इस मैच में दो करोड़ रुपए की धनराशि जीत ली है। उनकी इस सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके करोड़पति बनने की यह खबर पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है।आपको बता दें कि प्रमोद उर्फ रिंकू अक्टूबर 2023 से ड्रीम 11 में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महज छः माह के भीतर अपनी टीम बनाकर करोड़पति बनने वाले प्रमोद ने बीते रोज आयोजित हुए चेन्नई सुपरकिंग्स एवं कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच की अपनी टीम में रविन्द्र जडेजा को कप्तान जबकि रितुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया था। उनकी इस टीम ने 23 करोड़ वाले कांटेस्ट में न केवल 819 अंकों के साथ नंबर वन की रैंक हासिल की बल्कि वह दो करोड़ की धनराशि जीतने में भी कामयाब रहे। उनकी इस उपलब्धि पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

10 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

36 minutes ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

52 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

2 hours ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

3 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

3 hours ago