अब सीधे अफसरों से कहिए अपनी बात, एमडीडीए में लगेगा ‘समाधान दिवस’ –

 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आमजन की शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित निस्तारण के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में ‘समाधान दिवस’ आयोजित किया जाएगा, जहां नागरिक सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राधिकरण ने भरोसा दिलाया है कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण कर उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को गति देना नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत बनाना भी है। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा, जिससे शिकायतों का निस्तारण अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी ढंग से हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए एमडीडीए ने समाधान दिवस की शुरुआत की है, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक प्राधिकरण मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त सभी शिकायतों और सुझावों का नियमानुसार परीक्षण कर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समाधान दिवस के दौरान प्राप्त मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा तथा प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
एमडीडीए का मानना है कि यह पहल आम नागरिकों और प्राधिकरण के बीच विश्वास को मजबूत करेगी। भवन मानचित्र स्वीकृति, अवैध निर्माण, भूमि संबंधी मामलों, विकास कार्यों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए अब लोगों को एक निश्चित मंच और निर्धारित समय उपलब्ध होगा, जहां उनकी बात सीधे सुनी जाएगी।
प्राधिकरण ने नागरिकों से समाधान दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी शिकायतें और सुझाव प्रस्तुत करें, ताकि उनका पारदर्शी, नियमानुसार और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जनसुनवाई व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में इसे एमडीडीए का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago