DEHRADUN : प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अब लिया जाएगा तकनीकी का सहारा | HNN 24×7

DEHRADUN NEWS :  सर्दियों के मौसम में धुंध और धूल के कारण बढ़ने वाले प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अब तकनीकी का सहारा लिया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस बार नई पहल के तहत ड्रोन से पानी का छिड़काव करने की योजना तैयार की है। बोर्ड का कहना है कि यह उपाय खासकर औद्योगिक क्षेत्रों, निर्माण स्थलों और घनी आबादी वाले इलाकों में धूल कणों को नियंत्रित करने में मदद करेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, हर साल ठंड बढ़ने के साथ ही हवा की गुणवत्ता बिगड़ जाती है। कई इलाकों में पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों का स्तर खतरे के निशान को पार कर जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए पारंपरिक तरीकों से अधिक प्रभावी और तेज़ विकल्प के रूप में ड्रोन तकनीक को शामिल किया गया है।

ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव करने में कृषि विभाग का लिया जाएगा सहयोग
ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव न केवल धूल को बैठाने में मदद करेगा, बल्कि यह उन जगहों तक भी पहुंच सकेगा जहां मैन्युअल छिड़काव कठिन होता है। ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव करने में कृषि विभाग का सहयोग लिया जाएगा, तो वहीं शुरुआती चरण में यह योजना राजधानी देहरादून और प्रमुख औद्योगिक शहरों में लागू की जाएगी। इसके सफल होने के बाद इसे हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर और हरिद्वार समेत अन्य शहरों में यह प्रयास किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि इस पहल के साथ ही निर्माण कार्यों पर निगरानी, सड़कों की नियमित सफाई और वाहन उत्सर्जन जांच पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। तो वहीं इस बार लक्ष्य रखा गया है कि सर्दियों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि AQI को पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर स्तर पर रखा जा सके।

सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

5 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

5 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

6 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

6 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

6 hours ago