Categories: hindiUttarakhand

अब इतने लाख पहुंच जाएगी उत्तराखंड के एक विधायक की सैलरी, बढ़ती महंगाई को देखते हुए सिफारिश – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड के विधायकों की अब और मौज होने जा रही है, बढ़ती महंगाई को देखते हुए तदर्थ समिति ने विधायकों के वेतन-भत्तों के साथ ही उनके वैयक्तिक सहायक के वेतन में वृद्धि की संस्तुति की है। अभी तक विधायकों काे वेतन भत्ते के रूप में प्रतिमाह लगभग 2.90 लाख रुपये मिलते हैं। पंचम विधानसभा का गठन होने के बाद गत वर्ष विधायकों की सदन एवं निर्वाचन क्षेत्र सेवा शर्तों पर विचार के लिए तदर्थ समिति गठित की गई थी।70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के सदस्यों को अब प्रतिमाह वेतन-भत्ते के रूप में लगभग चार लाख रुपये मिल सकते हैं। यद्यपि, यह सदन पर निर्भर करेगा कि वह तदर्थ समिति की संस्तुतियों को किस सीमा तक स्वीकार करता है। विधायकों की सेवा शर्तों पर विचार के लिए समिति गठित हुई थी। पंचम विधानसभा का गठन होने के बाद गत वर्ष विधायकों की सदन एवं निर्वाचन क्षेत्र, सेवा शर्तों पर विचार के लिए विधायक प्रीतम सिंह पंवार की अध्यक्षता में तदर्थ समिति गठित की गई थी। समिति ने सभी पहलुओं पर विमर्श के बाद अपना प्रथम प्रतिवेदन सौंपा, जिसे सरकार ने बुधवार को मानसून सत्र के पहले सदन में प्रस्तुत किया।वेतन में 20 हजार की बढ़ोत्तरी की सिफारिश –समिति द्वारा क्या-क्या संस्तुतियां की गई हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायकों के वेतन में लगभग 20 हजार की वृद्धि की सिफारिश की गई है। इसके अलावा विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र के भत्तों में ठीक ठाक बढ़ोतरी की संस्तुति की गई है। विधायकों को मिलने वाले वैयक्तिक सहायक का वेतन भी बढ़ाया गया है। सूत्रों ने बताया कि विधायकों को अतिरिक्त वैयक्तिक सहायक देने की मांग पर समिति ने सहमति नहीं जताई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ की नियमित हेली सेवाएं सुचारु, चार्टर उड़ानों पर लगा विराम; दो पायलट अनिवार्य करने के नियम का विरोध – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…

4 minutes ago

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद…

8 minutes ago

बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हुई देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी, रॉन्ग साइड से आए वाहन ने मारी टक्कर – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में देवप्रयाग विधायक विनोद…

10 minutes ago

उत्तराखंड में बंद रहेगी 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन, जाना होगा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, जानिए वजह! – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराने वाली 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की…

16 minutes ago

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, पांच पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे का अनुमान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र…

22 minutes ago