Categories: hindiUttarakhand

अब मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, 27 और 28 को प्रदेश में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का अपडेट – Uttarakhand

Now the weather will show its fierce form, rain alert in the state on 27th and 28th, see IMD updateइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Weather Forecast: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद अब फिर से मौसम करवट लेने वाला है। 25 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले तीन दिनों से राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है जिससे ठंड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों में आसमान बादलों से ढका है जिससे लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसममौसम विभाग की मानें तो प्रदेश एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 23 और 24 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 25 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य के तीन जिलों में बारिश होने के आसार हैं।26 फरवरी को इन जिलों में बदलेगा मौसमउत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 27 और 28 फरवरी को पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी बारिशभारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर 28 फरवरी को 76 से 100 प्रतिशत तक बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही, 2,800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हो सकता है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सप्ताह लगातार चार दिन बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जनवरी में प्रदेश में अपेक्षा कम बारिश हुई थी लेकिन फरवरी में अधिक वर्षा होने के संकेत मिले हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

4 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

5 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

5 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

12 hours ago