Categories: hindiUttarakhand

अब मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, 27 और 28 को प्रदेश में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का अपडेट – Uttarakhand

Now the weather will show its fierce form, rain alert in the state on 27th and 28th, see IMD updateइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले तीन दिनों से राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है जिससे ठंड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों में आसमान बादलों से ढका है जिससे लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसममौसम विभाग की मानें तो प्रदेश एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 23 और 24 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 25 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य के तीन जिलों में बारिश होने के आसार हैं।26 फरवरी को इन जिलों में बदलेगा मौसमउत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 27 और 28 फरवरी को पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी बारिशभारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर 28 फरवरी को 76 से 100 प्रतिशत तक बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही, 2,800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हो सकता है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सप्ताह लगातार चार दिन बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जनवरी में प्रदेश में अपेक्षा कम बारिश हुई थी लेकिन फरवरी में अधिक वर्षा होने के संकेत मिले हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

40 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

45 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

50 minutes ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

1 hour ago

Forest officers are custodians of biodiversity: Lt Gen Gurmit Singh

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…

1 hour ago