ग्राफिक एरा को देश में तीसवीं रैंक स्वयं-एनपीटीईएल रैंकिंग – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा
by cradminJune 10, 2025June 10, 20250290

Share3

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता का परचम लहराया। स्वयं-एनपीटीईएल (ए.ए. रेटिंग) रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसवां स्थान प्राप्त किया।यह रैंकिंग देश के प्रतिष्ठित ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्म स्वयं-एनपीटीईएल के जरिए विभिन्न महत्वपूर्ण मापदण्डो के आधार पर जारी की जाती है। इनमें परिक्षाओं में सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या, टाॅपर्स की संख्या और गोल्ड, सिल्वर व एलीट सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की संख्या शामिल है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का इस सूची में तीसवें स्थान पर पहुंचना संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र-छात्राओं की मेहनत और स्थिरता का प्रमाण है। इस श्रेणी में उत्तराखण्ड से अभी तक कोई और विश्वविद्यालय यहां तक नहीं पहंुच पाया है। गौरतलब है कि ग्राफिक एरा पिछले साल भी देश के टाॅप 200 की श्रेणी में रहा है। ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं ने स्वयं-एनपीटीईएल की रैंकिंग में 92 गोल्ड, 575 सिल्वर और 1308 एलीट सर्टिफिकेट अच्छे क्रेडिट से प्राप्त किए हैं।ग्राफिक एरा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्राफिक एरा वर्ल्ड रैकिंग में और बेहतर स्थान प्राप्त करेगा।

Share3

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

48 seconds ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

22 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

32 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

38 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

44 minutes ago