उत्तराखंड
Share0
Advertisement
देहरादून, एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक श्री अंकित बिष्ट के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीएवी महाविद्यालय के मुख्य द्वार शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला दहन किया।इस अवसर पर अंकित बिष्ट ने अवगत कराया कि विगत कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव समय पर हो रहे थे परन्तु विगत दो वर्षों में भी छात्रसंघ चुनाव नवंबर व दिसम्बर माह में करवाये गये थे तथा इस वर्ष भी अक्टूबर माह आरम्भ होने के बावजूद भी अभी तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं की जा रही है बल्कि जानबूझकर इसमें देरी की जा रही है क्योंकि शिक्षा मंत्री एवं अभाविप को अपनी हार का डर सता रहा है। उन्होंने आगे अवगत कराया कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार महाविद्यालय खुलने की तिथि से 45 दिन की अवधि के अन्दर छात्रसंघ के चुनाव सम्पन्न कराये जाने आवश्यक है परन्तु शिक्षा मंत्री इन आदेशों की धज्जियाँ उडवा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की तुरन्त घोषणा नहीं की तो एनएसयूआई उग्र आन्दोलन के लिये बाध्य होगी।इस अवसर पर छात्र नेता हरीश जोशी , अमन उज्जवेनवाल, प्रांचल नौनी, विपुल चौहान, अतुल पाँवर, प्रियांशु धामी, हर्ष दिवाकर, शिखा आर्य , मोनिका , निशा एनएसयूआई के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Share0
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…