गोपेश्वर में एनएसयूआई का परचम, सभी छह पदों पर दर्ज की जीत –


चमोली (प्रदीप लखेड़ा)। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित हुए। चमोली जिले में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे मिश्रित रहे। कहीं एनएसयूआई ने अपना प्रभाव कायम रखा तो कहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जीत दर्ज की। वहीं पोखरी महाविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन के प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।जिले के प्रमुख राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में एनएसयूआई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रसंघ के सभी छह प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर एमए प्रथम सेमेस्टर के किशन वर्तवाल विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर एमए तृतीय सेमेस्टर के आदित्य नेगी, सचिव पद पर एमए तृतीय सेमेस्टर के सोहन लाल, सह-सचिव पद पर बीए पंचम सेमेस्टर की तनीषा, कोषाध्यक्ष पद पर एमए तृतीय सेमेस्टर की अपेक्षा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एमए प्रथम सेमेस्टर के ललित सिंह ने जीत हासिल की।गोपेश्वर में एनएसयूआई के पक्ष में आए परिणाम को संगठन की चुनावी रणनीति और छात्र मतदाताओं के बीच उसकी पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है। सभी प्रमुख पदों पर एकतरफा जीत से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी छात्रसंघ चुनाव के परिणामों ने अलग-अलग राजनीतिक संगठनों की स्थिति स्पष्ट की। कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ महाविद्यालय में एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं गैरसैंण और तलवाड़ी महाविद्यालय में अभाविप के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद अपने नाम किया। पोखरी महाविद्यालय में आर्यन संगठन के प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।चमोली जिले के इन परिणामों से छात्र राजनीति में विभिन्न छात्र संगठनों के बीच मुकाबले की तस्वीर सामने आई है। चुनाव परिणामों के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है, जबकि छात्र संगठनों ने इसे आगामी छात्र राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना है।
For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत

क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों व पेयजल लाइनों की तत्काल मरम्मत के निर्देश कहा, पाबों में भू-धसाव…

54 minutes ago

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड–आज दिनांक 29/09/26 को श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित चीड़बासा हेलीपैड के समीप…

1 hour ago

उत्तराखंड में एक तिहाई महिलाएं मोटापे का शिकार, दिल की बीमारियों का बढ़ा खतरा – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ता वजन और रक्त में बढ़ी शर्करा महिलाओं के दिल के लिए…

1 hour ago

प्रेमनगर में वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी किए थे बाइक और स्कूटी, बेचने…

2 hours ago