चारधाम दर्शनार्थियों का आंकडा 47 लाख के पार- महाराज





कपाट खुलने से लेकर अब तक कुल 6977863 यात्रियों का हो चुका है पंजीकरण
चारधाम यात्रा रूट पर जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग पहुंची 26.68 करोड़
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि मानसून समाप्त होने के पश्चात एक बार फिर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए अभी तक हेमकुंड सहित चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 47 लाख से ऊपर पहुंच गया है।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ स्थलों के दर्शनों को उत्तराखंड आ रहे हैं। पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए अभी तक चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 47 लाख से ऊपर पहुंच गया है। इतना ही नहीं 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग का आंकड़ा अब 26 करोड़ 68 लाख 36 हजार 943 रुपये तक पहुंच गया है।
महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पष्ट है कि चारधामयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार 60 लाख को पार कर सकती है। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 6977863 (उनहत्तर लाख सतहत्तर हजार आठ सौ तिरेसठ) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 23 लाख 92 हजार 541, बद्रीनाथ हेतु 20 लाख 88 हजार 512, गंगोत्री हेतु 11 लाख 63 तिरेसठ हजार 246, यमुनोत्री हेतु 10 लाख 73 हजार 94 एवं हेमकुण्ड हेतु 2 लाख 60 हजार 470 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

16 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…

23 minutes ago

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

37 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

58 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

1 hour ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

2 hours ago