Categories: hindiUttarakhand

BJP के लिए आफत बने नए नेताओं के पुराने बयान, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में वायरल हो रहे ‘मीम्स’ – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के लिए कई नए नेताओं के पुराने बयान आफत बन गए हैं। कांग्रेस सहित अन्य तमाम दलों को छोड़कर आए इन नेताओं के पुराने बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिससे लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, भाजपा ने पिछले दो महीनों में अभियान चलाकर दूसरे दलों के नेताओं को बड़ी संख्या में शामिल कराया है। प्रदेश से लेकर संसदीय क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र और मंडल स्तर पर ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित कराए गए।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दावा है कि राज्य भर में अभी तक 11 हजार से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराया गया है। लेकिन अब इनमें से कई नेताओं के पुराने बयान पार्टी के लिए सिरदर्द बन रहे हैं।अकाउंट की सफाई :भाजपा में हाल में शामिल हुए अन्य दल के नेताओं को भाजपा की सोशल मीडिया की टीम पुराने बयानों को अपने अकाउंट से हटाने के लिए भी कह रही है। पुराने नेताओं के अकाउंट पेज पार्टी की ओर से चेक भी किए जा रहे हैं। यह टीम भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं के उन बयानों को हटवा रही है, जो उन्होंने अपने मूल पार्टी में रहते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ दिए थे।वायरल हो रहे नए और पुराने बयानों के मीम्सकांग्रेस छोड़ हाल में भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं के पुराने और नए बयानों को लोग मीम्स बनाकर वायरल कर रहे हैं। जब ये नेता विपक्ष में थे तो भाजपा, उनके नेताओं, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कड़ी बयानबाजी कर रहे थे। लेकिन अब पाला बदलने के बाद उनके सुर बदले हुए हैं। ऐसे में इन नेताओं के बयानों पर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं।भाजपा में शामिल हुआ कोई भी नेता जब तक विपक्ष में था तो उसने अपने राजनैतिक धर्म का पालन करते हुए अपनी बात रखी। लेकिन अब जब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं तो उन्हें पार्टी की मर्यादाओं का पालन करने को कहा गया है।महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

38 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

60 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago