देहरादून |: जनकल्याण न्यास देहरादून एवं सुदर्शन कुंज छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में ‘अखंड भारत दिवस’ तथा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर ‘भारत को जानो, भारत को पहचानो’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पैनल चर्चा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एम.के.पी. पीजी कॉलेज, देहरादून की प्रधानाचार्य प्रो. ममता सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और युवाओं को राष्ट्रबोध से प्रेरित किया और युवाओं को सोशल मीडिया के लाभ और नुकसान के प्रति जागरूक किया। जिसमें वीरेंद्र रावत ने पैनल चर्चा का कुशल संचालन किया जिसमे विभाजन की विभीषिका पर छात्रों से प्रश्न पूछे ,इस आयोजन को सुचारू बनाने में छात्रावास के विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा, सुमित प्रसाद ने ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की व्यवस्था संभाली, और पीयूष भारद्वाज ने कार्यक्रम की चार चरणों वाली रूपरेखा का संज्ञान कराया; साथ ही क्रांति सैनी, मयंक वैष्णव, सौरभ डंगवाल एवं अन्य छात्रों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नितीश ने प्रथम, अमित ने द्वितीय तथा पवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…