हरेला पर्व पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का रोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून। लोक पर्व हरेला के अवसर पर प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास परिसर में अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ फलदार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है। कृषि मंत्री ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम तथा हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

8 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

10 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

16 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago