1 मार्च को प्रदेश भर में निकलेगा “स्वाभिमान मशाल जुलूस ” पहाड़ की अस्मिता बचाने का आह्वान – myuttarakhandnews.com

देहरादून : मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति ने सभी सामाजिक संगठनों और आम जनता से मशाल जुलूस निकालने का आह्वान किया , उनके अनुसार पहाड़ की अस्मिता बचाने के लिए ये स्वाभिमान मशाल जुलूस निकाला जाएगा ।
मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि पहाड़ की अस्मिता पर लगातार चोट की जा रही है। पहाड़ के लोगों को सड़कों पर तो गालियां दी ही जा रही है और अब विधानसभा के अंदर पहाड़ के लोगों को गाली दी जा रही है। लेकिन एकाध विधायक को छोड़कर किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। इससे पता चलता है कि पहाड़ के प्रति विधायकों की कैसी मानसिकता है।
मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के सह-संयोजक लूशुन टोडरिया,उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवालने कहा ये समय राज्य के मूल निवासियों को संगठित करने का है, इसलिए जरुरी है कि प्रदेश भर के संगठन एकजुटता का परिचय दें और पर्वतीय समाज के लिए अपशब्द बोलने वाले प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रीपद और ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की माँग को लेकर एकजुट हों।
मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के प्रवक्ता हिमांशु रावत,पहाड़ी स्वाभिमान सेना के पंकज उनियाल,प्रमोद काला ने कहा की यह राज्य हमें बड़े संघर्षों के बाद मिला है और विधानसभा के अंदर पहाड़ को अपमानित किया का रहा है । ऐसे अपमान को राज्य के मूल निवासी किसी भी हालत में बर्दाश्त नही कर सकते । अब सभी को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए एक बड़ा आंदोलन करना होगा ।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के शिव प्रसाद सेमवाल,पूर्व सैनिक सुदेश भट्ट,देवभूमि युवा संगठन के आशीष नौटियाल,संजय सिलस्वाल ने कहा कि इस राज्य में जो घटनाक्रम चल रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । पहाड़ के लोगों ने इस राज्य की लड़ाई में अपना बलिदान दिया और आज इन्ही पहाड़ के लोगों के लिए अपशब्द का प्रयोग किया जा रहा है । अब पूरे प्रदेश में ऐसे अपशब्द का प्रयोग करने वाले नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा ।
बैठक में राकेश नेगी, गढ़ कुमाऊं संगठन के कनिष्क जोशी, उत्तराखंड होटीलियर संगठन के कँवर बिष्ट, भू भूम्याल जागृति मंच से मोनू नौडियाल, अमित पंत, विकास रयाल, विपिन नेगी,पूर्व सैनिक संगठन,उत्तराखंड छात्र संघ सहित अन्य कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago