देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर उत्तराखण्ड के खेल परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। हल्द्वानी के गोलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास व भूमि पूजन किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य रूप देने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य सचिवालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे देवभूमि के युवाओं और खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना उनका एक बहुप्रतीक्षित और महत्त्वाकांक्षी सपना था, जो अब धरातल पर साकार होने जा रहा है। इस विश्वविद्यालय के माध्यम से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय कोचिंग, आधुनिक खेल संरचना और खेल विज्ञान (स्पोर्ट्स साइंस) की सुविधाएं राज्य के भीतर ही उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि का डी०बी०टी० (DBT) के माध्यम से सीधा अंतरण किया जाएगा। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी एवं प्रोत्साहन योजना’ के तहत चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
साथ ही, वर्ष 2024-25 के ‘देवभूमि खेल रत्न’ और ‘देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार’ से सम्मानित होने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
हल्द्वानी: नाबार्ड के सहयोग से रामलीला मैदान, शीशमहल, काठगोदाम में पांच दिवसीय ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’…
नैनीताल: जनपद नैनीताल में माह अप्रैल 2026 में निजी विद्यालयों द्वारा की गई मनमानी के…
6 पर 9,500 रुपये जुर्माना; करीब 19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त देहरादून। राजधानी देहरादून को…
डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देहरादून। जिले में पात्र बुजुर्गों को…
देहरादून ,जनपद में कोई भी पात्र बुजुर्ग सामाजिक सुरक्षा के अधिकार से वंचित न रहे,…
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत गुरुवार को मिस…