जनपद रुद्रप्रयाग से ऐसी घटना सामने आयी है कि देवभूमि शर्मशार हो गयी ।मामला रुद्रप्रयाग का है जहाँ गांव खरगेड़ भरदार पट्टी मेंसोमवार 7 अप्रैल 2025 शाम को करीब 6 बजे ग्रामीण मकान सिंह पुत्र हुकम सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष ने गाँव की ही 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही पंचायत चौक में छेडखानी की।
आरोप है कि जब किशोरी के 15 साल भाई ने मकान सिंह को समझाने की कोशिश की,तो मकान सिंह क्रोधित हो कर घर गया ।
वापसी में वह धारदार हथियार ले आया और अपने पिता हुकम सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष के सहयोग से हाथ पकड़े और मकान सिंह ने दरांती से बालक का बांया कान काट दिया ।शोरशराबा सुन परिजन बीच बचाव में आये वरना दोनों व्यक्ति गला भी काट सकते थे ।घटना के बाद घायल बालक को जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया ,वहाँ से उसे बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया ।
मामले को ले कर परिजनों की ओर से कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गयी है ।
रुद्रप्रयाग कोतवाल निरीक्षक मनोज नेगी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने नाबालिग से छेड़छाड़ की ,उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाही की जायेगी ,धारदार हथियार से वार करने और मारपीट में बेटे का साथ देने पर पिता के खिलाफ भी अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…