जनपद रुद्रप्रयाग : किसी को हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट आने की स्थिति में मरीज के लिए 15माइन्ट बहुत महत्वपूर्ण होते है ,इस समय यदि मरीज को सीपीआर दिया जाये तो उसकी जान बचायी जा सकती हैं।
आज दिनांक 11जून 2025 को पूर्वी नई दिल्ली से अपनी पत्नी के साथ श्री केदारनाथ धाम आये श्रद्धालु सुनील प्रसाद, पुत्र बालकिशन प्रसाद जब केदारनाथ धाम के दर्शन के उपरान्त से जब वापस लौट रहे थे तो मार्ग में स्थान जंगलचट्टी में सुनील प्रसाद जी को अचानक हार्ट अटैक आ गया।
ऐसी परिस्थिति में उनकी पत्नी बहुत घबरा गयी तथा इधर उधर लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी, वहीं कुछ दूरी पर ड्यूटी पर नियुक्त होमगार्ड जवान जीतपाल ने जब उनको देखा तो उन्होनें बिना समय गवाएं तथा बिना घबराये श्रद्धालु को सीपीआर देना शुरु किया।
जिससे श्रद्धालु जीतपाल जी को नया जीवनदान मिल पाया, उसके उपरान्त होमगार्ड जवान द्वारा श्रद्धालु जीतपाल जी को नजदीकी अस्पताल जंगलचट्टी ले जाया गया तथा प्राथमिक उपचार के उपरान्त स्वस्थ होने पर उनके गौरीकुण्ड तक जाने के लिये कण्डी की व्यवस्था भी की गयी।
उनके इस मानवतापूर्ण नेक कार्य के लिये श्रद्धालु की पत्नी व आमजनमानस द्वारा होमगार्ड जवान की सराहना की गयी तथा आभार प्रकट किया गया।
देखा गया है कि अचानक कार्डियक अरेस्ट होता है तो जानकारी के अभाव में परिजन मरीज को सीपीआर नहीं देते अपितु और रोना धोना शुरू कर बिना सीपीआर दिये ही अस्पताल ले जाने की जद्दोजहत में लग जाते हैं।जब तक मरीज अस्पताल पहुंचता है तब तक देर हो चुकी होती है।
अंतः प्रत्येक व्यक्ति सीपीआर की जानकारी होनी चाहिए ।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…