उत्तराखंडधर्म–संस्कृति
by cradminMarch 24, 2026March 24, 2026
Share0
देहरादून, देवभूमि उत्तराखंड सहित पूरे देश में चैत्र नवरात्र का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में देहरादून स्थित माँ कंसमर्दनी दरबार में नवरात्र के पांचवें दिन सम्पट खुलने के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर माँ भगवती कंसमर्दनी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
माँ कंसमर्दनी दरबार, देहरादून के आचार्य कृष्णानंद महाराज ने बताया कि माँ कंसमर्दनी मूल रूप से श्री क्षेत्र श्रीनगर गढ़वाल की प्रसिद्ध देवी हैं। उन्होंने बताया कि माता की गद्दी देहरादून के उमंग विहार, ब्राह्मणवाला में भी स्थापित है, जहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाती है।
आचार्य कृष्णानंद महाराज के अनुसार, माँ भगवती कंसमर्दनी की कथा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी हुई है। जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मतिथि मनाई जाती है, उसी दिन योगमाया स्वरूप माँ कंसमर्दनी का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष नवरात्र के पांचवें दिन सम्पट खुलने के साथ विशेष पूजन किया जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है।
सम्पूर्ण आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
Share0
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Jyotirmath A helicopter has been reported missing between Jyotirmath and Badrinath,…
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता! DM ने की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | Chamoli…