समान नागरिक संहिता लागू होने पर सीएम धामी ने कहा, “यह उत्तराखंड की जनता का सम्मान – my uttarakhand news

उत्तराखंडजीवन शैली

Share0

 
देहरादून,  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने UCC को उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद का फल बताया और कहा कि यह बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है।
मुख्यमंत्री धामी ने जोर देकर कहा कि UCC लागू होने के बाद अब राज्य में सभी नागरिकों के अधिकार समान हो गए हैं, जिससे समाज में भेदभाव खत्म हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने और ‘लिव-इन’ संबंधों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किए जाने का उल्लेख किया, जिससे बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि UCC की यह “गंगा” उत्तराखंड से पूरे देश में प्रवाहित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने के निर्णय और बाबासाहेब से जुड़े प्रमुख स्थलों को ‘राष्ट्र चेतना के पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित करने की पहल की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य सरकार द्वारा लिए गए अन्य कड़े फैसलों का भी जिक्र किया, जैसे कि सख्त दंगा-विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून और ऑपरेशन कालनेमि। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसी भी कीमत पर राज्य की जनसांख्यिकी को बदलने की अनुमति नहीं देगी।
समारोह में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री  भगत सिंह कोश्यारी, साध्वी रेणुका, स्वामी निरंजन चैतन्य महाराज, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष  विनय रुहेला, विधायक  सुरेश गड़िया, सफीपुर (उन्नाव, यू.पी) के विधायक  बंबा लाल दिवाकर, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एसएसपी के सख्त तेवर, लापरवाही पर कार्रवाई तय –

 देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को…

3 minutes ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से…

10 minutes ago

विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव –

  देहरादून,मुख्य सचिव  ने  सचिवालय में प्रदेश के युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने…

21 minutes ago

धामी का संकल्प—उत्तराखंड को बनाएंगे देश का श्रेष्ठ राज्य –

काशीपुर, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…

34 minutes ago

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

11 hours ago

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…

11 hours ago