एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान

पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने पीजी/हॉस्टल आदि स्थानों में फायर सुरक्षा का ऑडिट कर की बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
किरायेदारो का सत्यापन न कराने वाले 12 प्रतिष्ठान स्वामियों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर किया 1,20,000 रू0 का जुर्माना।
अग्नि सुरक्षा प्रबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही/अनियमितता बरतने पर दी कड़ी कार्यवाही की चेतावनी
देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून को सभी पीजी, हॉस्टल, होटलो आदि स्थानों पर अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थाओं को चैक करते हुए लापरवाही बरतने वालो के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
उक्त निर्देशो के क्रम में  क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित पीजी, हॉस्टल व होटलो में अग्निशमन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का सत्यापन करते हुए पीजी, हॉस्टल व होटलो आदि में अग्नि सुरक्षा हेतु किए गए प्रबंधों का ऑडिट किया गया।इस दौरान सभी पीजी, हॉस्टल व होटलो आदि के प्रबंधकों/मालिकों व वहाँ नियुक्त कर्मचारियों को फायर सुरक्षा के संबंध जागरूक करते हुए उन्हें फायर उपकरणों की जानकारी दी गई।

चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 178 व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए अनियमितता मिलने एवं किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 12 प्रतिष्ठान स्वामियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर कुल 1,20,000/रूपये का जुर्माना किया गया। साथ ही प्रतिष्ठानो में अग्नि सुरक्षा हेतु किये गए प्रबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही/अनियमितता मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित

पहले अनुसूचित जाति/जनजाति के पशुपालकों तक सीमित थी योजना, संशोधन के बाद सामान्य वर्ग भी…

32 seconds ago

उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इतने लाख मतदाता घटे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद आज यानी शनिवार…

2 minutes ago

डिलीवरी की आड़ में स्मैक सप्लाई कर रहा डिलीवरी बॉय गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सेलाकुई पुलिस ने 22.81 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, बरामद मादक पदार्थ की…

10 minutes ago

विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल – myuttarakhandnews.com

  दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके…

18 minutes ago

गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित

पहले अनुसूचित जाति/जनजाति के पशुपालकों तक सीमित थी योजना, संशोधन के बाद सामान्य वर्ग भी…

22 minutes ago

केदारनाथ धाम में दुकानदारों का फूटा आक्रोश, हेलीपैड पर दिया धरना, हेलीकॉप्टर सेवा हुई प्रभावित – myuttarakhandnews.com

  केदारनाथ धाम में शनिवार को पुलिस और व्यापारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ. इस…

24 minutes ago