मुख्यमंत्री के निर्देश पर फर्जी शस्त्र लाइसेंसधारकों के विरुद्ध STF की बड़ी कार्रवाई, काशीपुर से 03 गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

उत्तराखण्ड में अवैध एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तराखण्ड एवं जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात काशीपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 65 कारतूस (.30 व .32 बोर) तथा 03 कूटरचित (फर्जी) शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।
फर्जी लाइसेंसों के आधार पर हथियार खरीद का खुलासा
STF की लगभग एक माह से चल रही गोपनीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जनपद से निर्गत बताए गए 10 शस्त्र लाइसेंस फर्जी पाए गए, जिनके आधार पर काशीपुर स्थित एक गन हाउस से हथियारों की खरीद की गई थी।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि संबंधित लाइसेंस धारकों के नाम पर कोई वैध शस्त्र लाइसेंस निर्गत ही नहीं किया गया था, और प्रस्तुत लाइसेंस क्रमांक अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज पाए गए।
पूर्व में भी हो चुकी है कार्रवाई
STF द्वारा इससे पूर्व भी फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में 02 अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। अभियान के तहत लगातार अन्य संदिग्ध लाइसेंसों की जांच जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF श्री अजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच की जा रही है। हजारों लाइसेंसों का सत्यापन विभिन्न जिलों से कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसे मामलों में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. नौशाद हुसैन, निवासी काशीपुर – 1 पिस्टल 30 बोर, 28 कारतूस, फर्जी लाइसेंस
2. जतिन कांडपाल, निवासी काशीपुर – 1 पिस्टल 32 बोर, 18 कारतूस, फर्जी लाइसेंस
3. अजीम, निवासी शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश) – 1 पिस्टल 30 बोर, 19 कारतूस, फर्जी लाइसेंस
बरामदगी
03 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल
65 कारतूस (.30 व .32 बोर)
03 कूटरचित शस्त्र लाइसेंस
STF टीम
(STF एवं जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई संपन्न)
अपील
STF ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को फर्जी या संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सरकारी स्कूलों में संस्कृत-अंग्रेजी के साथ विदेशी भाषा भी पढ़ेंगे बच्चे, भाजपा सरकार का आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे विदेशी भाषा भी सीखेंगे। पुष्कर सिंह धामी…

3 hours ago

देहरादून-उत्तरकाशी में भारी बारिश, 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से…

4 hours ago

उत्तराखंड में तंबाकू-गुटखा पर लगा बैन, करीब 40 करोड़ के राजस्व का होगा नुकसान, व्यापारियों ने मांगा समय – myuttarakhandnews.com

देहरादून:उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला…

4 hours ago

उत्तराखंड के देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल – myuttarakhandnews.com

नई टिहरी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू…

5 hours ago

इनकम टैक्स और ईडी के निशाने पर उत्तराखंड के कारोबारी और डॉक्टर की बिजनेस डील, 48 घंटे तक चली जांच – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा.…

6 hours ago