मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन कर आपदा पीड़ितों के पुनर्वास का दिया भरोसा
देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने धराली सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान गंवाने वालों को याद करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द पुनर्वास एवं राहत कार्य पूरे किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और राष्ट्रहित में ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं तथा आगामी 25 वर्षों की विकास योजनाओं पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
भाजपा कार्यालय में भी किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…