विश्वकर्मा जयंती पर पिटकुल मुख्यालय के साथ ही विद्युत उपकेन्द्रों में किया गया पूजन एवं हवन

प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी रहे मौजूद 
देहरादून। विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर दिनांक 17.09.2023 को पावर ट्राँसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि0 के मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ एवं विद्युत उपकेन्द्रों में पूजन एवं हवन किया गया। विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर दिनांक 17.09.2023 को पावर ट्राँसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि0 के मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी, निदेशक-परियोजना नीरज कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा मिलकर विश्वकर्मा पूजन एवं हवन किया गया।
इस अवसर पर पी0सी0 ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक द्वारा देश के यषवस्वी एवं ऊर्जावान तथा हृदय सम्राट माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये उनकी दीर्घ आयु की कामना की गयी तथा देश एवं प्रदेश के साथ-साथ पिटकुल की उन्नति की प्रार्थना भी की गयी।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी कार्मिकों को विश्वकर्मा पूजन की शुभकमानाएं प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि भगवान विश्वकर्मा सबसे बड़े शिल्पकार हैं तथा ब्रह्मदेव के आदेष पर उनके द्वारा समस्त सृष्टि का निर्माण किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के समय से ही आज के दिन सभी विद्युतगृहों/उपकेन्दों में भगवान विश्वकर्मा का हवन कर सभी उपकरणों का पूजन किया जाता है।
इसके साथ ही उनके द्वारा दिनांक 16.09.2023 को प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन में आयोजित स्वैछिक रक्तदान शिविर में 130 यूनिट रक्तदान करने पर समस्त रक्तदाताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी एवं निदेशक-परियोजना नीरज कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा 132 के0वी0 उपकेन्द्र बिन्दाल में जाकर भगवान विश्वकर्मा को पूजन एवं हवन किया गया, जिसके पश्चात सभी कार्मिकों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर अरूण सभरवाल, कम्पनी सचिव, अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0), ईला चन्द पन्त, मुख्य अभियन्ता, अनुपम शर्मा, मुख्य अभियन्ता, अविनाश अवस्थी, अधीक्षण अभियन्ता, पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, मन्त राम, अधीक्षण अभियन्ता, ललित कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, राजकुमार, अधीक्षण अभियन्ता, नीरज पाठक, अधीक्षण अभियन्ता, मनोज कुमार, उपमहाप्रबन्धक (वित्त), श्रीमती शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (वित्त), विवेकानन्द, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी, बलवन्त सिंह पांगती, अधिशासी अभियन्ता, दीपेश रोहिला, अधिशासी अभियन्ता, प्रभाष डबराल, अधिशासी अभियन्ता, रविन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता, राजीव सिंह अधिशासी अभियन्ता, राजेष कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता, तरूण सिंघल, वरिष्ठ लेखाधिकारी, दीपक पाण्डे, लेखाधिकारी श्रीमती राधिका गर्ग, लेखाधिकारी, हिमांशू डोभाल, सहायक अभियन्ता, अभिषेक कुमार, सहायक अभियन्ता, विकास कुमार, सहायक अभियन्ता, श्रीमती वनीता पटवाल, लेखाकार, सुश्री रजनी, अवर अभियन्ता, अजय रावत, अवर अभियन्ता, अनुज, अवर अभियन्ता, संजय कुमार, अवर अभियन्ता, श्रीमती रिंकी तोपाल, अवर अभियन्ता, श्रीमती अंजली, अवर अभियन्ता, सुजीत आले, टी0जी0-द्वितीय, नरेन्द्र सिंह, टी0जी0-द्वितीय, हेमन्त, टी0जी0-द्वितीय इत्यादि कार्मिक हवन एवं पूजन में उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

43 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago