Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

बिजनौर में कांवड़ खंडित होने पर सड़क पर लेटकर रोने लगा कांवड़िया, हरिद्वार से बुलंदशहर जाते समय बाइक ने मारी टक्कर – uttar pradesh

In Bijnor, a Kanwariya started crying after his Kanwar was broken, a bike hit him while he was going from Haridwar to BulandshahrIn Bijnor, a Kanwariya started crying after his Kanwar was broken, a bike hit him while he was going from Haridwar to Bulandshahrइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक मामूली टक्कर ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुलंदशहर के औरंगाबाद जा रहे कांवड़ियों का एक जत्था जब नहटौर मार्ग पर गांव सयाऊ नगला के पास पहुंचा, तो एक बाइक सवार से उनकी हल्की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कांवड़ियों ने नाराजगी जताते हुए कलश जमीन पर रख दिए और सड़क पर ही बैठकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि टक्कर से उनका पवित्र कलश खंडित हो गया है, जो धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ के समान है। करीब 15 मिनट तक मार्ग पूरी तरह बाधित रहा और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। गनीमत रही कि उस समय जत्थे में केवल आठ कांवड़िए थे, जिससे हालात ज्यादा बिगड़ने से बच गए।सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले स्थिति को संभालते हुए कांवड़ियों को समझाया और शांत कराया। उन्हें दूसरे कलश की व्यवस्था कर आगे रवाना किया गया। वहीं, पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान गांव करौंदा पचदू निवासी मुजम्मिल पुत्र अब्दुल लतीफ के रूप में हुई है। पुलिस ने नियमों के तहत मुजम्मिल का चालान काटा और उसकी बाइक को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बाइक चालक की लापरवाही प्रथम दृष्टया सामने आई है, जिससे यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हुआ।

Exit mobile version