बिजनौर में कांवड़ खंडित होने पर सड़क पर लेटकर रोने लगा कांवड़िया, हरिद्वार से बुलंदशहर जाते समय बाइक ने मारी टक्कर – uttar pradesh

In Bijnor, a Kanwariya started crying after his Kanwar was broken, a bike hit him while he was going from Haridwar to Bulandshahrइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक मामूली टक्कर ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुलंदशहर के औरंगाबाद जा रहे कांवड़ियों का एक जत्था जब नहटौर मार्ग पर गांव सयाऊ नगला के पास पहुंचा, तो एक बाइक सवार से उनकी हल्की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कांवड़ियों ने नाराजगी जताते हुए कलश जमीन पर रख दिए और सड़क पर ही बैठकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि टक्कर से उनका पवित्र कलश खंडित हो गया है, जो धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ के समान है। करीब 15 मिनट तक मार्ग पूरी तरह बाधित रहा और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। गनीमत रही कि उस समय जत्थे में केवल आठ कांवड़िए थे, जिससे हालात ज्यादा बिगड़ने से बच गए।सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले स्थिति को संभालते हुए कांवड़ियों को समझाया और शांत कराया। उन्हें दूसरे कलश की व्यवस्था कर आगे रवाना किया गया। वहीं, पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान गांव करौंदा पचदू निवासी मुजम्मिल पुत्र अब्दुल लतीफ के रूप में हुई है। पुलिस ने नियमों के तहत मुजम्मिल का चालान काटा और उसकी बाइक को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बाइक चालक की लापरवाही प्रथम दृष्टया सामने आई है, जिससे यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हुआ।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

26 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

46 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago