Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर ड्राइवरों का होगा हिल टेस्ट, लगेगा इतनी फीस-ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन – Uttarakhand

Drivers will have to undergo hill test for Uttarakhand Chardham Yatra, this much fee will be charged and this is how registration will be doneइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड चारधाम जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों के चालकों को पहाड़ पर गाड़ी चलाने का टेस्ट होगा। हिल टेस्ट देने के लिए 150 रुपये शुल्क चुकाना होगा। इसके बाद ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून स्थित आईडीटीआर झाझरा में बने ड्राइविंग ट्रैक पर हिल इंडोर्स टेस्ट होगा। चारधाम यात्रा पर बीस हजार से ज्यादा कॉमर्शियल वाहन आते हैं। ऐसे चालकों को पहाड़ पर वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस को हिल इंडोर्स करवाना जरूरी है। इस बार परिवहन विभाग ने यह व्यवस्था बदल दी है।अब ऑनलाइन टेस्ट की बजाय वाहन चालकों को ड्राइविंग ट्रैक पर खुद को साबित करना होगा। इस टेस्ट में विफल चालकों को चारधाम यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। दस मिनट के इस टेस्ट के लिए 150 रुपये फीस तय की गई है, जिसे ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।इसके बाद ऋषिकेश, हरिद्वार और आईडीटीआर झाझरा में ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। आरटीओ (प्रशासन) देहरादून सुनील शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान सड़क हादसे रोकने के लिए हिल इंडोर्समेंट की व्यवस्था में बदलाव किया गया है, ताकि ऐसे चालक ही पहाड़ी रूट पर जाएं, जिनको इसका अनुभव हो। हिल इंडोर्स टेस्ट के लिए 150 रुपये फीस भी तय की गई है।इसलिए बदली व्यवस्था पुरानी व्यवस्था के तहत ऑनलाइन टेस्ट होता था, जिसमें 15 सवाल पूछे जाते थे। इस टेस्ट में पास होने के लिए नौ सवालों का सही जवाब देना होता था। लेकिन, इस टेस्ट की कोई निगरानी नहीं होती थी, इसलिए चालक की बजाय अक्सर दलाल यह टेस्ट देते थे। लिहाजा, परिवहन विभाग ने इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया।पर्यटन विभाग ने हेलीकॉप्टर टिकट प्रदान करने का दावा करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचने की सलाह दी। कहा कि सिर्फ अधिकृत वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से टिकट बुक किए जाएं। इसके साथ ही धामों पर दर्शन कराने का दावा करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचा जाए।पहले दिन 1.65 लाख लोगों का पंजीकरणचार धाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.65 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। सबसे अधिक केदारनाथ के लिए 53570, बदरीनाथ के लिए 49385 पंजीकरण हुए। वेब पोर्टल से 162125 और मोबाइल एप से 3167 पंजीकरण हुए। गंगोत्री के लिए 30933, यमुनोत्री के लिए 30224, हेमकुंड के लिए 1180 पंजीकरण हुए।यहां कराएं पंजीकरणवेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। साथ ही मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे, इसके लिए बुकिंग अप्रैल पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।पिछले साल 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शनदेहरादून। पिछले साल सभी धामों में करीब 48 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग ने सलाह जारी की है। यात्रा से पूर्व आधार प्रमाणित पंजीकरण अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन में सही मोबाईल नम्बर दर्ज कराया जाए। धामों पर दर्शन को टोकन जरूर प्राप्त किए जाएं।केदारनाथ के कपाट दो मई को खुलेंगेचारधाम यात्रा के लिए धामों के कपाट खुलने की तिथि तय की जा चुकी है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल, केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

3 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

5 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

5 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

6 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

6 hours ago