Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता राशि का किया ऐलान – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से लिखा, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना से हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।सीएम धामी ने जताया शोकउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीएमओ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी द्वारा व्यक्त की गई संवेदना एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख एवं घायलों को 50,000 की सहायता दी जाएगी। हमारी सरकार मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा व्यक्त की गई संवेदना एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलेगा।सड़क हादसे में 8 लोगों की मौतउत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां मुवानी से बोकटा जा रही मैक्स जीप 150 मीटर खाई में जा गिरी। इस गाड़ी में 13 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा शुनी पुल के पास हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गाड़ी के खाई में गिरने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार को हादसे का वजह माना जा रहा है। 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago