विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के अंतर्गत महानगर के 40 स्थानों पर पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में लगभग 3,200 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता की। सभी स्थानों पर पथ संचलन के साथ शस्त्र पूजन भी किया गया।महानगर कार्यवाह सतेन्द्र ने बताया कि विजयदशमी उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन भाव के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न स्थानों पर निकले पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।भारतीय संस्कृति में विजयदशमी का पर्व शक्ति, शौर्य, धर्म और विजय का प्रतीक माना जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा में भी इस उत्सव का विशेष महत्व है। इस अवसर पर शस्त्र पूजन के माध्यम से राष्ट्र, धर्म और समाज की रक्षा के प्रति कर्तव्यबोध का स्मरण किया जाता है, जबकि पथ संचलन स्वयंसेवकों के अनुशासन, एकात्मता और संगठन के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करता है।महानगर दक्षिण के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने निर्धारित गणवेश में अनुशासित ढंग से संचलन किया। आयोजनों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ ही समाज में आपसी सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया।संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर सेवा, संस्कार, अनुशासन और समर्पण के भाव को मजबूत करना है। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सामाजिक सद्भाव के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

21 minutes ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

1 hour ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

3 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

5 hours ago