श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच बोल्डर गिरने से एक की मौत 2 घायल SDRF ने किया रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया शोक
*श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच बोल्डर गिरने से फंसे 03 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू, SDRF का मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।*
सोनप्रयाग पोस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम 19:35 बजे सूचना मिली कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन-प्रभावित क्षेत्र में लगतार पत्थर गिरने के कारण कुछ लोग फंसे हुए हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई।
उप निरीक्षक श्री अशीष डिमरी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से 03 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया। इसके साथ ही, एक शव भी बरामद किया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार पत्थर गिरने की वजह से चुनौतीपूर्ण हालात बने हुए हैं, लेकिन एसडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है, और सभी मिलकर रेस्क्यू कार्य को जारी रखे हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सायंकाल सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच मालवा गिरने से हुए हादसे की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और सेक्टर मजिस्ट्रेट सोनप्रयाग को तुरंत रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू टीम द्वारा तेजी से अभियान चलाया गया, जिसमें 1 मृतक और 2 घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में हमने एक अनमोल जीवन खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है और सरकार द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd) bid farewell…