उत्तराखंडदुर्घटना
by cradminSeptember 5, 2025September 5, 202503
Share0
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
ज्योतिर्मठ में रविग्राम रोड पर आर्मी कैंप के समीप बृहस्पति रात्रि 11 बजे के करीब एक तपोवन से जोशीमठ की तरफ आ रही और दूसरी ज्योतिर्मठ से तपोवन की तरफ आ रही बाईकों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।
भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बाईकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें से एक बाईक सवार कृष्णा पुत्र वीरेंद्र उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी सलूड ज्योतिर्मठ की मृत्यु हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए जिसमें से एक गंभीर घायल नवीन पुत्र अमर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम दाडमी, गणाई ज्योर्तिमठ को डाक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दूसरे घायल विवेक पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 24 वर्ष जो कि सामान्य रूप से घायल होने के कारण डाक्टरों द्वारा उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
स्थानीय पुलिस द्वारा घटना में मृतक सलूड निवासी कृष्णा का पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…