
कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
वन विभाग द्वारा दिनेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर से 60 कछुए को बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के दौरान तस्करी में प्रयुक्त हौंडा सिटी कार बरामद की गई, वन विभाग द्वारा वन्य जीव जंतु अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर जेल भेज दिया है, तराई वन प्रभाग के रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि पीलीभीत से कछुओं की तस्करी दिनेशपुर क्षेत्र में हो रही है, इस सूचना पर वन विभाग की टीम दिनेशपुर के ग्राम श्रीरामपुर पहुंच गई, और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी, इस दौरान चेकिंग देखकर कार सवार वापस लौटने लगा, शक होने पर वन कर्मियों ने उसकी घेराबंदी कर दबोच लिया, तलाशी में हौंडा सिटी कार से 60 जिंदा कछुए बरामद किए, पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम निवासी श्रीरामपुर दिनेशपुर निवासी राजू मजूमदार बताया, वहीं इस सबंध में रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि बरामद कछुए को गूलरभोज डैम में छोड़ दिया गया है।
