स्वच्छता और जनसेवा को बढ़ावा : ओएनजीसी ने दिए साइकिल रिक्शा व बंक बेड – my uttarakhand news

 
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए ओएनजीसी⁠� ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत जनपद में कूड़ा उठान व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के लिए गुरुवार को महत्वपूर्ण सामग्री भेंट की।
ओएनजीसी द्वारा नगर निगम देहरादून को 78 साइकिल रिक्शा उपलब्ध कराए गए, जबकि केदारनाथ यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस को पीवीसी टैंट, बंक बैड एवं रोड बैरियर सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। यह सामग्री देहरादून स्थित ओएनजीसी मुख्यालय तेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सौंपे गए।
कार्यक्रम में प्रधान मानव संसाधन सेवाएं (एचसीए) नीरज कुमार शर्मा ने नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना एवं पुलिस उपाधीक्षक जगदीश चंद्र पंत को सामग्री भेंट की। इस अवसर पर नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल एवं एसपी रुद्रप्रयाग आईपीएस निहारिका तोमर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।
तेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा ने वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना एवं सीओ जगदीश चंद्र पंत का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर ह्यूमन रिसोर्स सोसायटी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
समूह महाप्रबंधक एवं इंचार्ज सीएसआर चंदन एस. साजन ने दोनों सीएसआर प्रस्तावों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ओएनजीसियन एल. मोहन लखेड़ा ने किया।
इस अवसर पर इंचार्ज जनसंपर्क विशाल शर्मा, उप प्रबंधक अरुण मल्होत्रा, प्रबंधक अरुण सिंह, मैडम किम, वरिष्ठ वित्त अधिकारी संजय चंदोला, एसआई प्रमोद पेटवाल, एएसआई सागर कटारिया, बारू भट्ट, शिवालिक एजुकेशन सोशल एवं ह्यूमन रिसोर्स समिति के सचिव उत्तम सिंह रावत तथा प्रोजेक्ट मैनेजर के.एस. रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

37 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago