पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की जाएगी
देहरादून- उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू की जा रही है। बुकिंग प्रक्रिया का संचालन IRCTC के माध्यम से किया जाएगा, जिसका पोर्टल शाम 6 बजे से खुल जाएगा।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 22 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रियों को गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा जैसे प्रमुख हेलीपैड्स से शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टिकट केवल आधिकारिक पोर्टल के जरिए ही बुक किए जाएं। फर्जी वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर दिए जा रहे किसी भी लालच या ऑफर से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…
देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…
दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…
टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…
पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…