उत्तराखंडजीवन शैली
Share0
देहरादून। कृषि, वानिकी एवं मत्स्य विद्यालय, जिज्ञासा विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर “वन और अर्थव्यवस्था” विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ. रोनक यादव (एआरएस वैज्ञानिक, आईसीएआर–सीएएफआरआई, झांसी) ने “कृषि एवं वानिकी शिक्षा का वर्तमान परिदृश्य: चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर अपने विचार विस्तार से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. शंकर रामामूर्ति ने अपने संबोधन में वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को वानिकी क्षेत्र में नवाचार और शोध के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. सुरेश नायक, डॉ. मोहम्मद फैसल, प्रेरणा ध्यानी तथा शगुन लोधी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जिज्ञासा विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Share0
Dehradun Triple Murder: महज 300 रुपये के लिए तीन लोगों को उतारा मौत के घाट,…
देहरादून, । साहस, रोमांच, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से…
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ पद्मश्री बसंती…
कैंची धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 15 दिन में बदलेगी Entry-Exit व्यवस्था; Registration…
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में सभी जनपदों…
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए…