UKPSC कैलेंडर में सिर्फ प्रवक्ता भर्तियां, बड़ी परीक्षाओं का नहीं कोई जिक्र, युवाओं में आक्रोश – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नए भर्ती कैलेंडर को लेकर राज्य के युवाओं में निराशा देखने को मिल रही है। कैलेंडर में कुल 22 भर्तियों का उल्लेख है, जिनमें से 16 केवल प्रवक्ता (Lecturer) परीक्षाओं से संबंधित हैं।
प्रमुख भर्तियों का नहीं कोई उल्लेख
कैलेंडर में इस बार सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इसमें पीसीएस, लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी (RO/ARO), सहायक अभियंता (AE), अवर अभियंता (JE) जैसी प्रमुख और बहुप्रतीक्षित भर्तियों का कोई उल्लेख नहीं है।
युवाओं का कहना है कि जिन परीक्षाओं का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, उन्हें इस कैलेंडर से बाहर रखना चिंता का विषय है।
प्रवक्ता परीक्षाओं पर ज्यादा फोकस
जारी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष आयोग मुख्य रूप से प्रवक्ता परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।
9 मई: भौतिक शास्त्र
10 मई: नागरिक शास्त्र
30 मई: हिंदी
31 मई: इतिहास
11 जून: कृषि
5 जुलाई: गणित
12 जुलाई: जीव विज्ञान
26 जुलाई: अंग्रेजी
23 अगस्त: रसायन शास्त्र
20 सितंबर: वाणिज्य
27 सितंबर: भूगोल
11 अक्टूबर: अर्थशास्त्र
18 अक्टूबर: समाजशास्त्र
23 अक्टूबर: संस्कृत
29 नवंबर: गृह विज्ञान
6 दिसंबर: कला
कुछ सीमित परीक्षाएं ही शामिल
कैलेंडर में केवल कुछ अन्य परीक्षाएं शामिल हैं—
21–24 अप्रैल: पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा
27–30 अप्रैल: पीसीएस मुख्य परीक्षा
19 मई: समीक्षा अधिकारी (लेखा परीक्षा 2024)
19 जुलाई: हाईकोर्ट समीक्षा अधिकारी टाइपिस्ट एवं लाइब्रेरियन स्क्रीनिंग परीक्षा
इसके अलावा 6 सितंबर और 4 अक्तूबर की तिथियां आरक्षित रखी गई हैं, जिन पर बाद में परीक्षा तय की जाएगी।
युवाओं में बढ़ी चिंता
प्रमुख भर्तियों की अनुपस्थिति को लेकर युवाओं में असंतोष बढ़ गया है। उनका कहना है कि लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह कैलेंडर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

4 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

5 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

5 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

5 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

6 hours ago