देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन की ओर से मरीजों को सोमवार से निःशुल्क ओपीड़ी सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अन्तर्गत 4 दिसम्बर सोमवार से मरीजों को निःशुल्क पंजीकरण एवम् चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिलेगा। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को अस्पताल के नियमानुसार 50 प्रतिशत का डिस्कांट भी दिया जाएगा। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने जानकारी दी कि मेडिसिन विभाग, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग, शिुशु एवम् बाल रोग, मनोरोग विभाग और छाती एवम् श्वास रोग विभाग में आने वाले सभी मरीज निःशुल्क ओपीडी कार्ड बनवा पाएंगे। प्रसव के लिए आने वाली आयुष्मान कार्ड धारक गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मिलेगी। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के आयुष्मान कार्ड भी स्वीकार्य हैं।
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the role…
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…