सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट और हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई, एक वाहन भी सीज
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और मारपीट कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान मसूरी और ऋषिकेश में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।
मसूरी में शराब के नशे में हंगामा, आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली मसूरी क्षेत्र में 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बाटा शोरूम के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता करते हुए मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हंगामा कर रहे नीरज राघव (36) निवासी गुरुग्राम, हरियाणा को हिरासत में लिया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद आरोपी को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके वाहन को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।
ऋषिकेश में दुकान लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, पांच गिरफ्तार
कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के आईडीपीएल हाट बाजार में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में रवि, आशु, अरुण, अंकित और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170(1), 126 और 135 के तहत कार्रवाई की गई।
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग, मारपीट और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…