ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 3 गिरफ्तार –

लगभग 6 लाख रुपये की 20.06 ग्राम स्मैक बरामद, दो आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।विकासनगर में दो शातिर तस्कर दबोचेकोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दिलशाद उर्फ शानू को ऑल्टो कार से 7.69 ग्राम स्मैक तथा जावेद को 5.96 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। मौके से तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार (यूके-07 बीटी-3409) भी जब्त कर ली गई।डोईवाला में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारकोतवाली डोईवाला पुलिस ने तेलीवाला रोड पर चेकिंग के दौरान फरीद निवासी नियामवाला को 6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फरीद पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।पुलिस का अभियान जारीएसएसपी देहरादून ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए दून पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी अभियान जारी रहेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

18 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

39 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago