ऑपरेशन_प्रहार : प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार समेत दो बदमाश गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात पौंधा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक थार वाहन बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, 25 मई की रात प्रेमनगर पुलिस टीम ने पौंधा रोड पर संदिग्ध थार वाहन को रोककर जांच की। वाहन सवार युवक देर रात घूमने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान समर्थ पुत्र घनश्याम निवासी हकीकत नगर, थाना सदर, जिला सहारनपुर तथा ऋषभ गोस्वामी पुत्र गौतम गोस्वामी निवासी खेड़ा तलान, थाना अलीपुर, नॉर्थ दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में मु0अ0सं0 102/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्त पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब इनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
बरामदगी में एक 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और थार वाहन नंबर HP 12N-6049 शामिल है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयेंद्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल वीरेंद्र भंडारी, संजीत और सतीश शामिल रहे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

5 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

5 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

5 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

5 hours ago