देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बैरियर को टक्कर मारते हुए श्यामपुर की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों बदमाश कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे। आरोपियों ने दो व्यक्तियों पर गोली चलाकर उन्हें घायल किया था।
घायल बदमाशों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके और अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
Post Views: 1
Post navigation
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…